फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Caught copying material

दो बोरे नकल सामग्री पकड़ी

Fri, 18 Mar 2016 12:04 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Fri, 18 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Caught copying material
नकल सामग्री भरता उड़नदस्ता। - फोटो : amau ujala
सीएसजेएम यूनिवर्सिटी की टीम ने गुरुवार को ओम शिव महाविद्यालय में छापा मारा, यहां पर दो बोरे नकल सील की गई है। बीएससी (प्रथम) रासायन विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा के दौरान स्टूडेंट नकल करने में मशगूल थे। मौके पर पुलिस को भी बुलाया गया। इसके बाद विश्वविद्यालय की टीम नकल को साथ ले गई। पुलिस लाइन पर स्थित ओम शिव महाविद्यालय में गुरुवार को विश्वविद्यालय से आई उड़नदस्ता टीम के दो बोरी नकल सामग्री बरामद किए जाने के बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


इसके अलावा दूसरे महाविद्यालय भी इस बड़ी कार्रवाई को लेकर सचेत हो गए। हालांकि उड़नदस्ता टीम के साथ आए सदस्यों ने मीडिया के बार-बार पूछे जाने के बावजूद कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। टीम के सदस्य पुलिस के आ जाने के इनोवा गाड़ी में नकल रखकर निकल लिए।  सूत्रों का कहना है कि करीब तीन दिनों पहले गुगरापुर क्षेत्र के एक महाविद्यालय में कई छात्रों को नकल करते पकड़ा गया है, लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से अब तक महाविद्यालय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


उड़नदस्ता प्रभारी डा.नंदलाल का कहना है कि टीम ने कन्नौज में छापेमारी की है। इसकी उन्हें जानकारी है, नकल सामग्री बरामद हुई है, लेकिन अभी तक टीम ने उनको कोई रिपोर्ट नहीं सौंपी है। रिपोर्ट मिलने के बाद उसे कमेटी के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय में नकल मिली है तो निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed