फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Car riders swoop robbed by Rs 20 thousand

झपट्टा मारकर कार सवार ने लूट लिए 20 हजार रुपये

Tue, 31 May 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Tue, 31 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Car riders swoop robbed by Rs 20 thousand
शीघ्र ही बच्चों के बैंक खाते में आरटीजीएस से स्कॉलरशिप की राशि जमा होगी।
प्लाजा मार्केट स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के एटीएम से 20 हजार रुपये निकाल कर बाहर आए ग्रामीण के हाथ पर झपट्टा मारकर एक युवक नगदी लेकर कार से भाग निकला। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने पाल चौराहे पर कार की घेराबंदी का भी प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। तिर्वा कोतवाली के बहादुरपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार वर्मा पुत्र पातीराम वर्मा एसबीआई के एटीएम से सोमवार की दोपहर दो बजे के करीब 20 हजार रुपये निकालने गए थे।
विज्ञापन


रुपये लेकर जैसे ही वह बाहर निकले तो उसी दौरान वहां पहले से मौजूद एक युवक ने प्रमोद के हाथों पर झपट्टा मारकर नकदी छीन ली। यह देख प्रमोद हक्का-बक्का रह गया। इसके बाद युवक कार से भाग निकला। इसके बावजूद प्रमोद ने युवक को पीछा किया। इसके बाद प्रमोद ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन


उधर, मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी का कहना है कि प्रमोद पहले तिर्वा के एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था। यहां पहले से मौजूद दो युवकों ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद जब प्रमोद को एटीएम बदलने की जानकारी हुई तो वह एसबीआई के एटीएम पर पहुंचा। यहां उक्त युवक उसके एटीएम से नगदी निकाल रहा था। प्रमोद को देखते ही उक्त युवक नगदी लेकर भाग निकला। कार से भागने की सूचना पाते ही पाल चौराहे पर घेराबंदी की गई। जल्द ही भागे युवक की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed