फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Car riders miscreants looted Palikakrmi

कार सवार बदमाशों ने पालिकाकर्मी को लूटा

Thu, 05 May 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Thu, 05 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Car riders miscreants looted Palikakrmi
घटना की जानकारी देता पालिकाकर्मी राजेश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कार सवार बदमाशों ने पालिकाकर्मी को बंधक बनाकर कार बैठा लिया और नगदी, मोबाइल व जेवरात लूट लिए। इसके बाद जहानगंज रोड पर एक कोल्डस्टोरेज के पास बेहोशी की हालत में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मोहल्ला रामपुर बैजू निवासी पालिकाकर्मी राजेश कुमार यादव किसी काम से फर्रुखाबाद चौराहे की तरफ जा रहे थे। तभी कार सवार बदमाशों ने उन्हें अपनी गाड़ी में जबरन बैठा लिया और फर्रुखाबाद रोड की ओर ले गए।
विज्ञापन


रास्ते में उनके साथ मारपीट कर उनसे सोने की चार अंगूठी, जंजीर, पांच सौ रुपये और मोबाइल लूट लिया। बदमाश चलती गाड़ी से उन्हें रशीद कोल्डस्टोरेज के पास फेंककर रफूचक्कर हो गए। आस-पड़ोस के लोगों ने सड़क किनारे बेहोश पड़े व्यक्ति को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जेब से मिली डायरी के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर पालिकाकर्मी राजेश ने घटना के बारे में बताया।  घटना के संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है। सूचना मिलने के बाद बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना क्या और कैसे हुई उसकी अभी पीड़ित ने कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed