{"_id":"584af7ab4f1c1b243444a3ec","slug":"car-hit-the-tractor-12-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने स्कार्पियो में टक्कर मारी, 12 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ने स्कार्पियो में टक्कर मारी, 12 घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Fri, 09 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरसहायगंज-अमोलर मार्ग पर स्थित बरगांवा गांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने स्कार्पियो कार में टक्कर मार दी। कार 30 फीट गहरे खड्ड में जा गिरी। कार पर सवार 12 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने कार के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल लाया गया। तालग्राम थाना क्षेत्र के अमोलर कस्बा निवासी अनुज कुमार कुशवाह पुत्र पूरन लाल कुशवाह शुक्रवार शाम स्कार्पियो कार से अपने एक मित्र को गुरसहायगंज छोड़ने गया था। छह बजे के करीब वह कार लेकर गुरसहायगंज से कन्नौज के लिए चला।
तभी गुरसहायगंज में उसे बरगांवा सहित आस-पास गांव के कुछ लोग मिल गए। जिन्हें गाड़ी में बैठाकर घर लौट रहा था। जैसे ही कार 6:30 बजे के करीब बरगांवा गांव के निकट पहुंची, तभी अमोलर की ओर से आटा चक्की बांधकर गुरसहायगंज की ओर जा रहे ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार सड़क के किनारे करीब 30 फीट गहरे खड्ड में पलट गई। कार के पलटते ही उसमें सवार 12 यात्रियाें में कोहराम मच गया। घटना देख बरगांवा गांव के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कार के शीशे फोड़कर उसमें फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला।
इसके बाद दुर्घटना में घायल हुए थाना तालग्राम के अमोलर कस्बा निवासी कार चालक अनुज कुशवाह पुत्र पूरन लाल, बरगांवा कोतवाली गुरसहायगंज निवासी रीता (15) पुत्री रतनलाल, रेखा (14) पुत्री नन्हेलाल, मोनू (24) व दुर्गेश (20) पुत्रगण रामआसरे, तालग्र्राम थाना क्षेत्र के सकरैनी गांव निवासी नवीन (22) पुत्र फेरु सविता व एक (17 )वर्षीय अज्ञात के अलावा तालग्राम थाना क्षेत्र के बरियापुर्वा गांव निवासी विनीत उर्फ मन्ना (35) पुत्र नाथूराम कनौजिया, नेपालपुर्वा गांव निवासी राजसिंह कुशवाह(45) पुत्र सीताराम सहित 12 लोग घायल हो गए। इन सभी को परिजनों ने निजी वाहनों से अलग-अलग चिकित्सालयों में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।