{"_id":"56e9a89c4f1c1bec728b4765","slug":"brother-in-law-arrested-with-stolen-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के माल के साथ जीजा-साले गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के माल के साथ जीजा-साले गिरफ्तार
kannauj, uttar pradesh, india
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी में पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : amau ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए आई सरिया और डीजल चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी का माल भी इनके कब्जे से बरामद किया गया है। एसपी दिनेश कुमार पी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह नेताओं के इशारे में वारदात करता था। बुधवार को सीओ सदर अंबरीश भदौरिया ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे निर्माण स्थल पर आए दिन डीजल, सरिया व अन्य मैटेरियल चोरी हो रहा था। इस मामले में पुलिस ने तालग्राम थाने के चौखटा गांव के दयाराम पुत्र जीवालाल व तिर्वा कोतवाली के हरिहरपुर गांव निवासी जय प्रकाश पुत्र लक्ष्मी नरायन को मंगलवार की रात एक्सप्रेस वे के पास चौखटा गांव के पास गिरफ्तार किया।
आरोपी दयाराम रिश्ते में जयप्रकाश का जीजा है। पुलिस ने बताया कि दयाराम के पास से एक चापड़, जय प्रकाश के पास से एक छुरी बरामद हुई है। इनकी निशानदेही पर दो दिन पहले चुराया गया 100 लीटर डीजल, तीन ड्रम व सरिया बरामद हुई है।
विज्ञापन
पूछताछ में कई अन्य चोरियों के बारे में भी जानकारी हुई है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में दयाराम ने बताया है कि वह हाइवे निर्माण स्थल से डीजल चुराने के बाद अपने ट्यूबवेल पर स्टाक करके रखता था। तालग्राम क्षेत्र के नेताओं के कहने पर वह चोरी करता था। चोरी किया गया माल सफेदपोश नेता कम दामों में खरीदते थे।