{"_id":"578e762d4f1c1b217fc4baac","slug":"break-bus-falls-into-ditch-culverts-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया तोड़ खाई में गिरी बस, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिया तोड़ खाई में गिरी बस, चार घायल
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Wed, 20 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खाई में गिरी बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊसराहार जा रही डग्गामार प्राइवेट बस सकरावा रोड पर पुलिया तोड़कर खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सौरिख से ऊसराहार के लिए प्राइवेट डग्गामार बसें चलती हैं। सकरावा तिराहा से मंगलवार को प्राइवेट बस सवारियां लादकर ऊसराहार जा रही थी।
जब वह सकरावा रोड पर गंगा सिंह महाविद्यालय के आगे पहुंची। तभी चालक संतुलन खो बैठा और बस पुलिया तोड़ती हुई खाई में जा गिरी। हादसे में बस चालक शकील के अलावा ग्राम खानपुर निवासी कृपाल सिंह शाक्य, चपुन्ना निवासी राजबहादुर (47), नगला चौधरी निवासी विजय सिंह (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बस पर सवार कई अन्य यात्रियों को हलकी चोटें आई हैं।