{"_id":"587132344f1c1bff7815838a","slug":"born-baby-threw-the-poolside","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदा होते ही बच्ची को फेंक दिया तालाब किनारे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैदा होते ही बच्ची को फेंक दिया तालाब किनारे
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 07 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवजात बच्ची को देख नौ माह कोख में रखने वाली मां का दिल भी नहीं पसीजा और उसे जिंदा ही तालाब के किनारे फेंक दिया गया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने देखा तो उसकी सांसे चल रही थी। वे अस्पताल ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था कर रहे थे, तभी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव इमलियापुरवा के निकट एक तालाब है। शनिवार सुबह कुछ लोग शौच के लिए तालाब पर पहुंचे तो वहां बिना कपड़ोें के नवजात बच्ची पड़ी थी, जिसके सांसे चल रही थी। सूचना मिलते ही दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। नवजात बच्ची को ग्रामीण जिला अस्पताल ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था करने लगे, तभी उसने दम तोड़ दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लोगों का कहना है कि शिशु कपड़े में लिपटा न होने के कारण सर्दी लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाल अजय राज वर्मा का कहना है कि सुबह सूचना पर पुलिस टीम को भेजा था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।