फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bengali artisans fled with gold

सोना लेकर भागा बंगाली कारीगर

Sun, 19 Feb 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज।
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज। Updated Sun, 19 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bengali artisans fled with gold
घटना की जानकारी देता सराफा व्यवसायी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शहर के मीनाबाजार से हजारों रुपये का सोना लेकर एक और बंगाली कारीगर भाग गया। सराफा व्यवसायी को जब जानकारी हुई तो उसने कारीगर की काफी तलाश की। सफलता न मिलने पर उसने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।

शनिवार को नगर के सराफा बाजार सराय निवासी बिम्मी वर्मा पुत्र शिवओम वर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी कि उनकी दुकान पर पश्चिम बंगाल के जिला हुगली के गांव पिलखन निवासी गौतम बंगाली और राजू रैदास आभूषण बनाने का काम करते थे। इन लोगों को सोने का कारीगर बताकर अनूप मंडल पुत्र अजीत मंडल निवासी दामोदरपुुर्वा जिला मिदनापुर पश्चिम बंगाल ने उसकी दुकान पर लगवाया था। लगभग दो महीने से वह उसकी दुकान पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन


15 फरवरी को उसने गौतम बंगाली को चार सोने की चूड़ी, एक पेंडल व एक अंगूठी बनाने के लिए तीस ग्राम सोना दिया था, जिसकी कीमत लगभग 90 हजार है। इसके बाद गौतम गायब हो गया। जब उसे घटना की जानकारी हुई तो उसने राजू रैदास से फोन पर उसके बारे में पूछा, मगर राजू ने अनभिज्ञता जताई। काफी तलाश करने पर भी उसका कहीं पता नहीं चला। बिम्मी के मुताबिक राजू की मौसी की शादी गौतम के साथ होने वाली है और उसकी राजू से लगातार बात भी हो रही है, फिर भी उसे गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराफा व्यवसायी ने प्रभारी निरीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच सिटी इंचार्ज गणेश प्रसाद मिश्रा को सौंपी गई है। मालूम हो कि 29 दिसंबर को मीनाबाजार से ही बंगाली कारीगर जसीमुद्दीन शेख लगभग 20 लाख का सोना लेकर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed