{"_id":"5728f0fb4f1c1b5a585cce65","slug":"beating-the-woman-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से महिला की हालत बिगड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटाई से महिला की हालत बिगड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Wed, 04 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
पति की पिटाई से घायल बहन को उठाकर ले जाता भाई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पति और ससुरालीजनों की पिटाई से महिला की हालत गंभीर हो गई। मरणासन्न हालत में उसका भाई उसे उपचार के लिए नगर की सीएचसी लेकर आया। जहां उसे भर्ती कराया गया। ग्राम मिर्जापुर लखुरिया निवासी सईद पुत्र कलीम ने बताया कि उसकी बहन सलमा (30) की शादी दस मार्च 2010 को नगर के मोहल्ला गनेशचौधरी निवासी वकील खां के साथ हुई थी। उसका बहनोई सब्जी बेचने का काम करता है।
मंगलवार सुबह किसी तरह उसे फोन पर सूचना मिली कि उसकी बहन गंभीर हालत में घर में है। इस पर वह बहन के घर पहुंचा तो वह मरणासन्न हालत में घर के एक कमरे में पड़ी थी। किसी तरह वह उठाकर उसे उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया। जिस समय वह बहन के घर पहुंचा उसके परिजन घर पर नहीं थे। उसने बताया कि उसका बहनोई शराब का आदी है। वह आयेदिन उसकी बहन के साथ नशे की हालत में मारपीट करता है।
मामले की खलील अली ने पुत्री के पति सहित ससुरालीजन मुफीस, सोनी, यूनिस के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।