{"_id":"580bb0f24f1c1b716b706bcd","slug":"bath-woman-doing-indecent-acts-on-opposing-husband-hostage-and-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नान कर रही महिला से अश्लील हरकतें विरोध करने पर पति को बंधक बना पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्नान कर रही महिला से अश्लील हरकतें विरोध करने पर पति को बंधक बना पीटा
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 23 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सहिल्लापुर में स्नान कर रही महिला को देखने और अश्लील हरकतें करने से मना करने पर एक युवक को बंधक बनाकर पीटा गया। मामले की रिपोर्ट चार लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सहिल्लापुर गांव निवासी साधना पत्नी प्रेमबाबू ने गांव के ही नन भइया उर्फ शैलेंद्र सिंह ठाकुर, गिल्ली ठाकुर, कल्लू ठाकुर और राकेश सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि 18 अक्तूबर को दिन में 2.30 बजे उसकी भाभी पूजा स्नान कर रही थी। तभी गांव के नन भइया उर्फ शैलेंद्र सिंह ठाकुर अपने बाग में खड़े होकर पूजा को नहाते हुए देख रहे थे। आरोप है कि वे अश्लील हरकतें भी कर रहे थे। इसी बीच उसका भाई बृजेश आ गया।
विज्ञापन
उसने नन भइया को अश्लील हरकतें करते देख मना किया तो नन भइया गाली-गलौज करने लगा। गालियां देने से मना करने पर उक्त सभी लोगों ने मिलकर बृजेश को घर में बंद कर लिया और जमकर पिटाई की। इस दौरान उसकी जेब में पड़े 700 रुपये गिर गए। शोरगुल सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बंधक बने बृजेश को किसी तरह छुड़ाया। जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मार देने की धमकी दी।
विज्ञापन
19 अक्तूबर की सुबह सुलह करने के लिए दबाव डालने लगे। मना कर देने पर दोबारा मारपीट करते हुए धमकियां दीं। एसओ सुभाष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार दलित उत्पीड़न, अश्लील हरकतें और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।