{"_id":"5a01fc144f1c1b69678b9e4e","slug":"bank-cashier-found-in-relative-house-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में रिश्तेदार के घर मिला बैंक कैशियर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ में रिश्तेदार के घर मिला बैंक कैशियर
kannauj
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
बैंक कैशियर राम कुमार
- फोटो : अमर उजाला
ठठिया (कन्नौज)। तीन नवंबर से लापता बैंक कैशियर को पुलिस ने लखनऊ में रहने वाले रिश्तेदार के घर से खोज निकाला। सेना में भर्ती के नाम पर कई अभ्यर्थियों से वसूले गए लाखों रुपये लौटाने के दबाव के चलते उसने स्वयं के अपहरण की झूठी साजिश रची थी। पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ कर घटना से जुड़ी सभी कड़ियों को जोड़ने के बाद खुलासे की बात कही है। उधर बैंक कैशियर के मिलने के बाद अपना पैसा और प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए कई अभ्यर्थी थाने में डेरा डाले रहे।
ज्ञात हो कि तीन नवंबर की रात थाना पुलिस को क्षेत्र के गांव सिखवापुर निवासी राम कुमार (45) पुत्र शंकर लाल एसबीआई बैंक कैशियर के अपहरण की सूचना मिली थी। पत्नी मालती वर्मा ने अविनाश सिंह पुत्र मान सिंह उसके छोटे भाई आशीष स्थाई पता प्रसिद्धपुर बछरन थाना पहाड़ी चित्रकूट और अस्थाई निवासी जानकीपुरम लखनऊ के खिलाफ पति के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
जांच में जुटी पुलिस टीमों के सामने यह बात आई कि बैंक कैशियर और नामजद आरोपियों ने मिलकर करीब 25 युवकों से आर्मी में भर्ती कराने के नाम लाखों रुपये ऐंठ लिए थे। मंगलवार को थाना पुलिस ने लखनऊ के एक मकान में छापेमारी कर उसे रिश्तेदार के घर से खोज निकाला। कन्नौज लाकर पुलिस अधिकारी उससे गोपनीय ढंग से पूछताछ कर रहे है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की छानबीन अभी चल रही है।
विज्ञापन
जांच पड़ताल पूरी होने के बाद खुलासा किया जाएगा। वहीं बैंक कैशियर द्वारा ठगे गए करीब एक दर्जन से अधिक युवक मंगलवार को दिनभर थाने में डेरा जमाए रहे। युवाओं ने बताया कि उनसे करीब पांच-पांच लाख रुपयों के साथ-साथ मार्कशीट व प्रमाणपत्र भी ले लिए गए थे। वहीं थाना प्रभारी तारीख खान ने बताया कि जांच चल रही है। जल्द ही जिला मुख्यालय पर मामले का खुलासा किया जाएगा।
पत्नी से पूछताछ के बाद पहुंची पुलिस
कन्नौज। बैंक कैशियर द्वारा रची गई अपहरण की साजिश की जानकारी उसकी पत्नी मालती देवी को भी थी। पुलिस अधिकारियों ने जब सख्ती से पूछताछ की तो, उसने पुलिस अधिकारियों के समझ सच्चाई बयां कर दी। इससे पुलिस ने लखनऊ में छापा मारकर उसे रिश्तेदार के घर से खोज निकाला।