{"_id":"58b46fb54f1c1b7c05830bfa","slug":"bahavalpur-villagers-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहवलपुर के ग्रामीणों में दहशत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहवलपुर के ग्रामीणों में दहशत
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली अंतर्गत ग्राम रामपुर निगोह निवासी मानसिक रूप से कमजोर योगेश चंद्र मिश्रा की हत्या के बाद बहवलपुर गांव के लोगों में दहशत है। रविवार की रात में पुलिस की तीन गाड़ियों ने दबिश देकर सात लोगों को उठाया। पहले पुलिस जमीन संबंधी मामले को आधार मानकर चल रही थी, लेकिन मृतक की जेब से मिले लेडीज अंडर गारमेंट्स से कहानी बदल गई है।
विज्ञापन
सोमवार को सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी, स्वाट प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआं व सर्विलांस प्रभारी तारिक खान ने मृतक के तीनों भाइयों अवनीश मिश्रा, अश्वनी मिश्रा व रमन मिश्रा से कोतवाली में अलग-अलग पूछताछ की। तीनों के बयानों में कोई विशेष अंतर न मिलने पर स्वाट टीम ने घटनास्थल का दोबारा निरीक्षण किया, जिस स्थान पर योगेशचंद्र मिश्रा का शव मिला था। उसके पास ही एक झोपड़ी है, जहां अकसर नशेबाज बैठते हैं। पुलिस ने उन नशेबाजों की सूची बनाई और रात में ही दबिश देकर सात लोगों को उठा लिया।
विज्ञापन
वहीं, मृतक योगेशचंद्र मिश्रा की जेब से एक लेडीज अंडर गारमेंट्स भी मिला है। इसी बिंदु पर पुलिस की जांच टिक गई है। सीओ ने बहवलपुर गांव से कुछ महिलाओं को भी बुलाया और उनसे पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इसी के सहारे हत्यारे तक पहुंचा जा सकता है। उधर, सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी ने बताया कि जांच में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर मामले का खुलासा किया जाएगा। पकड़े गए लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
उधर, ग्रामीणों के मुताबिक योगेश कुमार मिश्रा गांव के पास ही स्थित प्राचीन बाबा की बगिया हनुमान मंदिर में अकसर आता था। यहीं पास में ही एक झोपड़ी में वह लोगों के साथ चिलम पीता था। नशेबाजी के चलते उसकी हत्या कर दी गई।
क्या था मामला
छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम रामपुर निगोह निवासी गंगा किशन मिश्रा के पुत्र योगेशचंद्र मिश्रा का शव सौरिख रोड पर बहवलपुर जाने वाले संपर्क मार्ग पर शनिवार को मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई अवनीश मिश्रा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। घटना के खुलासे के लिए एसपी दिनेश कुमार पी ने दो टीमों का गठन किया है।