{"_id":"57337d7f4f1c1ba130919e3e","slug":"aunt-killed-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में चाची को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में चाची को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Thu, 12 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
मर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम थानाक्षेत्र के गांव भवानी सरांय में जमीन के विवाद में भतीजे ने चाची की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लिया है। आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। भवानी सरांय गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र राम स्वरूप का उसकी चाची सरोजनी देवी से जमीन का विवाद चल रहा है। सरोजनी देवी के कोई पुत्र नहीं है। जमीन को लेकर मंगलवार देर रात धर्मेंद्र का उसकी चाची सरोजनी देवी पत्नी स्व. राधेश्याम से विवाद हो गया।
वाद-विवाद में गुस्साए भतीजे ने चाची को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया था। चाची की हालत बिगड़ते देख भतीजा धर्मेंद्र चोरी छिपे इलाज के लिए उन्हें मंगलवार देर रात तिर्वा मेडिकल कालेज ले गया था। जहां बुधवार की देर शाम की चाची सरोजनी की हालत और बिगड़ गई।
इस पर धर्मेंद्र उसे कानपुर ले जा रहा था। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष तालग्राम मोहम्मद अनवर अहमद ने शव को कब्जे में लिया है। वहीं आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी है। उनके आते ही रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।