{"_id":"58beffc84f1c1bec43dc44ed","slug":"attack-on-up-100-police-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज में यूपी-100 पुलिस पर हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कन्नौज में यूपी-100 पुलिस पर हमला
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 08 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली के सीहपुर गांव में सोमवार देर शाम झगड़े की सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस पर कुछ ग्रामीणों ने हमला दिया। पहले पथराव किया, फिर एक दरोगा से गालीगलौज व अभद्रता की और सिपाही की वर्दी फाड़ डाली। पथराव से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाली में एक दंपति के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व कर्मचारियों के साथ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
यूपी 100 के टीम इंचार्ज एचसीपी पंचम लाल गुप्ता को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सीहपुर गांव में दो पक्ष आपस में झगड़ रहे हैं। शाम करीब छह बजे वह टीम के साथ गांव पहुंचे। उस दौरान सुनील कुमार बघेल पुत्र सुल्तान बघेल व उनकी पत्नी किसी विवाद को लेकर अपने पड़ोसी से झगड़ रहे थे। एचसीपी पंचमलाल ने दोनों पक्षों को गाड़ी में बैठने व कोतवाली चलने को कहा।
विज्ञापन
इस पर सुनील पक्ष के समर्थकों ने नोकझोंक शुरू कर दी। सुनील दरोगा पंचमलाल से भिड़ गया। सिपाही जयप्रकाश दरोगा को छुड़ाने लगा तो सुनील के समर्थकों ने उसके साथ धक्का-मुक्की कर वर्दी फाड़ डाली। सुनील की पत्नी ने पुलिस टीम को झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी भी दी। पुलिस टीम जबरन सुनील को अपनी गाड़ी में लादकर तिर्वा लाने लगी तो समर्थकों ने पथराव कर दिया। गाड़ी के शीशे टूट गए। कोतवाली पहुंचकर दरोगा पंचमलाल ने सुनील व उसकी पत्नी के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
मामले में कोतवाली प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पत्नी की तलाश में महिला पुलिस की टीम को गांव में भेजा गया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।