फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   An attempt to burn marriages by putting kerosene oil

विवाहिता को मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास

Sat, 21 Oct 2017 11:49 PM IST
kannauj
kannauj Updated Sat, 21 Oct 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
सौरिख। थाना क्षेत्र के ग्राम डड़ौनी में ससुरालीजनों ने विवाहिता के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, तो उनकी ससुरालीजनों से मारपीट हुई। इसमें मायके पक्ष के पांच लोग घायल हुए हैं, जिसमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे।
 
क्षेत्र के ग्राम डड़ौनी निवासी मैनाज पत्नी शमशाद ने बताया कि उसकी सास अनीसा बेगम, ननद रूबी और सोनी, जेठानी रुखसाना तथा जेठ अफरोज ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क दिया और उसे जलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


जब उसने शोर मचाया, तो आस-पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। मैनाज की सूचना पर उसके मायके कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हैवतपुर कटरा निवासी पिता मन्नान अली, भाई अनीश, सोनू व साहिद, मां सिराजन बेगम ग्राम डड़ौनी पहुंचे। इन लोगों ने ससुरालीजनों से कारण पूछा, तो दोनों पक्षों में विवाद होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ससुरालीजन मायके पक्ष के लोगों से भिड़ गए और उन्हें पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में मन्नान अली का हाथ टूट गया, जबकि अनीस, सोनू और साहिद को गंभीर चोटें आईं हैं। मायके पक्ष के लोगों की सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को थाने ले आई।

वहीं ससुरालीजन पुलिस के पहुंचने से पहले वहां से भाग निकले। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया, जिसमें मन्नान अली को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


देर शाम तक दोनों पक्षों में सुलह-समझौते के प्रयास चल रहे थे। थानाध्यक्ष आरपी पांडेय ने बताया कि अभी समझौते के बारे में कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed