{"_id":"5882563b4f1c1bfa7aefee38","slug":"alcohol-police-catch-attacking-team-two-soldiers-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दो सिपाही घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दो सिपाही घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Fri, 20 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान दिखाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भज्जापुरवा में शुक्रवार को शराब बरामद करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। नोकझोंक के बाद हुई मारपीट और पथराव में दो सिपाही घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर महिलाओं से अभद्रता का भी आरोप लगाया है। पुलिस की ओर से गुरसहायगंज कोतवाली में 14 नामजद समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश में धर पकड़ शुरू कर दी है। चौकी नौरंगपुर में तैनात पुलिस टीम भज्जापुरवा में कच्ची शराब बनने की सूचना पर छापेमारी करने गई थी। यहां पुलिस को पहुंचने पर ग्रामीणोें ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने बल प्रयोग करना चाहा तो ग्रामीणों ने पथराव कर लिया। इसमें सिपाही वासुदेव व सत्येंद्र घायल हो गए। इस संबंध में एसआई हरीश कुमार ने 14 ग्रामीणों को नामजद करते हुए 25 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।