{"_id":"56f190474f1c1b8201f14d6d","slug":"addict-young-man-drama-in-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी युवक का थाने में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशेड़ी युवक का थाने में हंगामा
kannauj, uttar pradesh, india
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना परिसर व कार्यालय में मंगलवार को एक नशेड़ी युवक ने जमकर हंगामा किया। बाद में एक पूर्व प्रधान ने इस युवक के खिलाफ ठगी करने की तहरीर थाने में दी है। थानाध्यक्ष मो. अनवर खां ने बताया कि इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस निवासी प्रवीण कुमार पुत्र दयाशंकर मंगलवार सुबह नशे में धुत होकर थाने पहुंचा।
यहां कार्यालय में मुंशी से विवाद करने लगा। वायरलेस सेट का तार खींचकर उसे तोड़ने का प्रयास किया। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे पीटा और हवालात में बंद कर दिया। उधर, बरगांवा के पूर्व प्रधान करन सिंह यादव ने प्रवीण कुमार के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने बताया कि प्रवीण कुमार ने खुद को टीवी चैनल का पत्रकार बताया और नए प्रधान के पावर सीज कराने व बैलट पेपर गायब कराने के नाम पर 3600 रुपये की ठगी की।
ठगे जाने की जानकारी होने पर उन्होंने प्रवीण से रुपये वापस मांगे तो उसने उन्हें धमकी दी। झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही। थानाध्यक्ष का कहना है कि पूर्व प्रधान के आरोपों की जांच की जा रही है। ठगी के मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।