फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Accused consumed poison

हवालात में आरोपी ने खाया जहर

Tue, 05 Sep 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Tue, 05 Sep 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन

ठठिया। पुलिस हिरासत में आए आरोपी ने हवालात में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक की हालत बिगड़ती देख पुलिस अधिकारियों व सिपाहियों के होश उड़ गए। आननफानन पुलिस अधिकारियों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। हालत में सुधार आने पर उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन


सोमवार को थाना पुलिस ने कन्हईपुरवा गांव में छापेमारी कर पुलिस टीम के साथ मारपीट व पथराव करने वाले आरोपी राम सेवक उर्फ चंटे व उसके साथी सीताराम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को हवालात में बंद कर दिया। दोपहर को रामसेवक ने हवालात के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। उसकी हालत बिगड़ने पर थाना प्रभारी तारीख खान ने उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती ले गए। जहां से उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। शाम को हालत में सुधार होने पर उसे साथी सीताराम के साथ जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि 11 जुलाई को कन्हईपुरवा निवासी जागेश्वर की हादसे में मौत हो गई थी। रामसेवक ने ग्रामीणों के साथ हंगामा कर पुलिस टीम के साथ मारपीट की थी। इसी मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उसने जहरीला पदार्थ खाने का नाटक किया था। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed