फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, तीन मौत

बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, तीन मौत

Fri, 14 Dec 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, तीन मौत

विज्ञापन
सिकंदरपुर। जीटी रोड पर नौली चौराहा के पास दो बाइकें टकराने से सड़क पर गिरे पांच लोगों को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो घायल का तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सदारीनगला निवासी सितेंद्र (25) पुत्र ईश्वरदयाल शुक्रवार रात बाइक से गांव लौट रहा था। उसके साथ गांव का मुकेश उर्फ गब्बर (24) पुत्र वीरेंद्र कुमार भी था। जीटी रोड पर नौली चौराहा के पास दूसरी बाइक सितेंद्र की बाइक से टकरा गई। इससे दोनों बाइक पर सवार पांच लोग सड़क पर जा गिरे। तेज रफ्तार ट्रक ने पांचों को रौंदता हुआ निकला गया। हादसे के बाद आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


इससे हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सितेंद्र को मृत घोषित कर दिया, दूसरी बाइक पर सवार दो लोगों की भी अस्पताल में मौत हो गई। दो घायलों को गंभीर हालत के चलते मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। कोतवाल संतोष कुमार व्यास ने बताया कि हादसे में मृतक के परिजनों को सूचना दी गई, जबकि दो मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, तीन मौत
क्रासर
- गंभीर रूप से घायल तीन रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो- 14सीएचबीपी66- घायल का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed