फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   फोटो 09 सीएचबीपी 61 सौ शैय्या अस्पताल में घटना की जानकारी देता चालक व क्लीनर।

फोटो 09 सीएचबीपी 61 सौ शैय्या अस्पताल में घटना की जानकारी देता चालक व क्लीनर।

Tue, 10 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो 09 सीएचबीपी 61 सौ शैय्या अस्पताल में घटना की जानकारी देता चालक व क्लीनर।

विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम प्रेमपुर के पास जीटी रोड हाइवे पर जहरखुरानी गिरोह ने ट्रक चालक व क्लीनर को बेहोश कर हजारों की नकदी व मोबाइल लूट लिया। सड़क किनारे ट्रक के पास बेहोश पड़े युवकों पुलिस ने सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। दोपहर बाद युवकों को होश आने पर घटना की जानकारी हो सकी।

सोमवार की सुबह करीब 4 बजे ग्राम प्रेमपुर के पास जीटी रोड हाइवे किनारे ट्रक के पास दो युवक बेहोश पड़े थे। किसी ने इसकी सूचना पर यूपी 100 पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती करा दिया। सोमवार की दोपहर बाद होश आने पर एक युवक ने अपना नाम दिनेश (25) पुत्र सोबरन सिंह निवासी ग्राम बरई पनिहार जिला दबरा ग्वालियर बताया जबकि दूसरे युवक ने नाम बंटी (27) पुत्र विशाल बताया। उसने बताया कि वह ट्रक चलाता है जबकि बंटी ट्रक में क्लीनर था। वह दोनों लोग ग्वालियर से ट्रक में गिट्टी लाए थे। तालग्राम रोड स्थित एक दुकान पर गिट्टी उतार कर वह लोग 50 हजार रुपये का पेमेंट लेकर रात करीब एक बजे इटावा जा रहे थे। जब वह लोग जीटी रोड हाइवे पर पश्चिमी बाईपास के पास पहुंचे तो दो युवकों ने इटावा तक चलने के लिए कहा। इस पर उसने उन युवकों को ट्रक पर बिठा लिया। कुछ दूर निकलने के बाद उन्हें कुछ भी होश नहीं रहा। उसने बताया कि वह युवक उससे पेमेंट के 50 हजार रुपये व उसके 1500 रुपये व दो मोबाइल जबकि क्लीनर बंटी से 3 हजार रुपये व दो मोबाइल लूट ले गए। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार व्यास ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी भी घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन





ट्रक चालक व क्लीनर को बेहोश कर लूटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed