फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   डिवाइडर से टकराकर लोडर पलटा, व्यापारी की मौत

डिवाइडर से टकराकर लोडर पलटा, व्यापारी की मौत

Thu, 05 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर लोडर पलटा, व्यापारी की मौत
फोटो-
विज्ञापन


डिवाइडर से टकराकर लोडर पलटा, व्यापारी की मौत
क्रासर:::
- आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा
- साथी घायल, चालक मौके से भागा
- मलिहाबाद से आम लादकर इटावा जा रहा था लोडर
अमर उजाला ब्यूरो
सौरिख (कन्नौज)। थानाक्षेत्र के ग्राम देवीपुर के सामने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित हुआ लोडर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में एक आम व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में चालक को भी चोटें आई हैं। वह मौके से भाग निकला।
लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मवई कला निवासी व्यापारी मुन्ना पुत्र अयोध्या प्रसाद, ग्राम दौलतपुर मलिहाबाद निवासी व्यापारी अनवर पुत्र सुल्तान खान के साथ 28 क्विंटल आम लादकर इटावा ले जा रहे थे। लोडर मलिहाबाद के ग्राम मनकोठी निवासी मुन्ना उर्फ एहसान चला रहा था। जब यह लोग आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सौरिख थानाक्षेत्र के ग्राम देवीपुर के सामने पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके लोडर में टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित हुआ लोडर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। लोडर पलटने से उसमें लदे आम सड़क पर फैल गए। हादसे में व्यापारी मुन्ना की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यापारी अनवर को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भिजवाया। मौके से लोडर चालक भाग निकला। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। सुबह उसके परिजन अस्पताल पहुंचे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

इनसेट.....
थम नहीं रहे हादसे
सौरिख। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शायद ही कोई दिन ऐसा जाता हो जिस दिन कोई दुर्घटना न होती हो। हालत यह है कि एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसमें लोगों को अपनी जान गवानी पड़ती है। इसके बाद भी लोग अपने वाहन की रफ्तार पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed