{"_id":"5c3790fabdec2273620204d3","slug":"61547145466-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से देशी शराब के 1920 पउआ बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से देशी शराब के 1920 पउआ बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार से देसी शराब के 1920 क्वार्टर बरामद
सौरिख। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने सफेद रंग की स्कार्पियो कार बरामद की। गाड़ी में 1920 पउआ अवैध देशी शराब बरामद हुई है। पुलिस को देख चालक व एक अन्य गाड़ी छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि देर रात सूचना मिली की छिबरामऊ की तरफ से पंजाब प्रांत की अवैध शराब सफेद स्कार्पियो कार से लाई जा रही है। इस पर तत्काल वाहन चेकिंग शुरू कर दी गई। कुछ देर बाद छिबरामऊ की तरफ से सफेद कार आती दिखाई दी। टार्च की रोशनी से गाड़ी रोकने का इशारा किया गया।
इस पर चालक ने पुलिस को देख गाड़ी मोड़कर भगानी शुरू कर दी। राजापुर बंबा से दौलताबाद रोड पर जसमेड़ी के पास चालक ने गाड़ी खड़ी कर दी और चालक व एक अन्य मौके से भाग निकले। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई, तो उसमें 40 कार्टून बरामद हुए।
विज्ञापन
इन कार्टूनों में 1920 पउआ भरे हुए थे। पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ने माल बरामद करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।