{"_id":"5c2a621fbdec2257235e6d5d","slug":"61546281503-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इंदरगढ़। वाहन चेकिंग कर रहे हसेरन चौकी प्रभारी पर चालक ने ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। चौकी प्रभारी ने सड़क किनारे कूदकर खुद को बचा लिया लेकिन ट्रक उनकी बाइक में टक्कर मारता हुआ भाग गया। मामूली रूप से घायल चौकी प्रभारी का सिपाहियों ने निजी चिकित्सक से उपचार कराया।
एसपी के निर्देश पर सोमवार को जिले में वाहन चेकिंग अभियान चल रहा था। हसेरन चौकी प्रभारी संजय यादव टीम के साथ शाम करीब पांच बजे बिधूना मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बिधूना जा रहे एक ट्रक को रुकने का इशारा किया। रोकने के बजाए चालक ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी और ट्रक चौकी प्रभारी पर चढ़ाने का प्रयास किया। चौकी प्रभारी ने सड़क किनारे कूद कर खुद तो बचाया। ट्रक बाइक में टक्कर मारता हुआ निकल गया।
मामूली रूप से घायल चौकी प्रभारी को सिपाही व स्थानीय लोग निजी चिकित्सक के पास ले गए। सूचना पर थाना प्रभारी त्रिभुवन कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और नाकेबंदी की लेकिन ट्रक चालक हाथ नहीं आया। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
हसेरन चौकी प्रभारी पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास
क्रासर
कूद कर खुद को बचाया, ट्रक की चपेट में आकर बाइक क्षतिग्रस्त
बिधूना मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान हुई घटना
फोटो-25- हसेरन चौकी प्रभारी संजय यादव।