फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   सोनवती की हत्या में पुलिस को मिले सुराग

सोनवती की हत्या में पुलिस को मिले सुराग

Tue, 04 Sep 2018 12:06 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
सोनवती की हत्या में पुलिस को मिले सुराग

विज्ञापन
छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहवलपुर में चारा लेने गई महिला की हत्या कर दी गई थी। इस मामले का पुलिस बहुत शीघ्र ही खुलासा कर सकती है। हत्या से जुड़े कई सुराग हाथ लगे हैं। अधिकारियों की मानें तो महिला के हत्यारों तक पुलिस के हाथ पहुंच चुके हैं। बस ठोस सबूत हाथ लगते ही पुलिस घटना का पर्दाफाश कर देगी।

ग्राम बहवलपुर निवासी हरी सिंह शाक्य की पत्नी सोनवती (42) की शनिवार की शाम गांव के बाहर मक्का के खेत में गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। वह मवेशियों के लिए खेत से चारा लेने गई थी। देर रात खेत से शव बरामद होने के बाद परिजन उसे सौ शैय्या अस्पताल ले गए थे। घटना के बाद लोगों में चर्चा थी कि महिला की लूट के बाद हत्या की गई है। साथ ही लोगों ने उससे दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका जताई थी। घटना के बाद रविवार को पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक केशवचंद्र गोस्वामी, क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम, कोतवाल संतोष कुमार व्यास व स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआं मौके पर पहुंचे थे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ भी की थी।
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने भी लिए थे। एसपी ने घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए थे। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि पुलिस घटना की कई बिंदुओं पर जांच में जुटी है। वह काफी नजदीक पहुंच गई है। कई सबूत हाथ लगे हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुत्र ने लिखाई लूट व हत्या की रिपोर्ट
छिबरामऊ। ग्राम बहवलपुर निवासी अमित कुमार पुत्र हरी सिंह शाक्य ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है कि उसकी मां सोनवती खेत पर चारा लेने गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी तब उसकी तलाश की गई। वह राजीव दुबे के मक्का के खेत में मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके शरीर से तोड़िया, बिछिया व मंगलसूत्र गायब थे। पुलिस ने धारा 394 व 302 लूट व हत्या के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सोनवती की हत्या में पुलिस को मिले सुराग
खेत में पड़ा मिला था शव, जेवर भी ले गए हत्यारेे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed