{"_id":"5b77171f42c79246553357d5","slug":"61534531359-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को चारपाई से बांध खुरपी से किए कई बार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति को चारपाई से बांध खुरपी से किए कई बार
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। थानाक्षेत्र के किशनपुर में गुरुवार रात पत्नी ने तीन साथियों के साथ पति को पहले चारपाई से बांधकर जिंदा जलाने की कोशिश की फिर खुरपी से उस पर ताबड़तोड़ कई वार किए। पति को मृत समझकर वह साथियों के साथ भाग गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पति को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां से उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। ताऊ की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दो बेटियां वारदात की चश्मदीद गवाह हैं।
तालग्राम थानाक्षेत्र के किशनपुर निवासी मान सिंह (30) पुत्र सुघर सिंह की शादी छह साल पहले मैनपुरी के नगथरी निवासी गीता देवी से हुई थी। दोनों की दो बेटियां नन्ही (3) और मुस्कान (5) हैं। मानसिंह दिल्ली में रहकर एक शू कंपनी में नौकरी करता है। 15 अगस्त को ही वह घर लौटा था। 16 अगस्त को बैंक से 35 हजार रुपये निकालकर देर रात घर लौटा था। ताऊ जदुनाथ ने बताया कि घर पर तीन लोग मौजूद थे। मानसिंह ने पत्नी से पूछताछ की तो दोनों में कहासुनी होने लगी। पत्नी ने साथ मौजूद तीनों लोगों के साथ मानसिंह को चारपाई पर बांधकर जलने की कोशिश की। कामयाब न होने पर उस पर खुरपी से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।
पति को मृत समझकर वह तीनों लोगों के साथ भाग निकली। बच्चियों के रोने की आवाज सुनकर ताऊ व मानसिंह का भाई चंद्रशेखर घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी बेहटा रामशंकर ने 108 एंबुलेंस से घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने मानसिंह को कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया। बेटी मुस्कान ने बताया कि मां व तीन लोगों ने मिलकर पिता को मारा है। ताऊ जदुनाथ की तहरीर पर पुलिस ने गीता देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। मान सिंह के बयान के आधार पर अन्य आरोपियों को भी मुकदमे में शामिल किया जाएगा। घायल मान सिंह की मां लौंगश्री और बच्चे वारदात से काफी भयभीत हैं।
विज्ञापन
पति को चारपाई से बांध खुरपी से किए कई बार
गंभीर हालत में कानपुर रेफर, तीन लोगों के घर में मौजूद होने पर पति ने जताई थी नाराजगी
क्रासर
ताऊ की तहरीर पर पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वारदात में चश्मदीद गवाह हैं घायल की दो बेटियां
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो-15 कन्नौज में दादी की गोद में बच्चियां।
फोटो-16 घटना के बाद पड़े जले कपड़े।