फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   शराब बनाने की उपकरणों को किया आग के हवाले

शराब बनाने की उपकरणों को किया आग के हवाले

Wed, 03 Apr 2019 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
शराब बनाने की उपकरणों को किया आग के हवाले
छिबरामऊ (कन्नौज)। कोतवाली पुलिस ने नगर की गिहार कालोनी में बड़े पैमाने पर छापामार अभियान चलाया। इस दौरान कालोनी में हड़कंप मच गया। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। इन्हें पुलिस ने आग के हवाले कर दिया। 10 हजार लीटर लहन मौके पर नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा 200 लीटर शराब समेत एक ड्रम में 200 लीटर स्प्रिट भी बरामद हुई। इसे जब्त कर लिया गया। पुलिस ने मौके से शराब बना रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



कोतवाल बलराम मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को नगर की गिहार कालोनी रामनगर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस फोर्स के साथ छापामार कार्रवाई की गई। कालोनी निवासी रवि गिहार पुत्र संतराम, छोटू गिहार पुत्र विश्वनाथ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों के पास से 100-100 लीटर अवैध शराब बरामद की। मौके पर मिला लगभग 10 हजार लीटर लहन नष्ट किया गया। पुलिस को शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। इन्हें मौके पर ही आग के हवाले कर दिया गया। एक ड्रम में रखी 200 लीटर स्प्रिट पुलिस ने जब्त कर ली। वहीं दरोगा किशनवीर सिंह ने शहर के पश्चिमी बाईपास से ग्राम घिलोई निवासी राजेश खन्ना पुत्र राधेश्याम सविता तथा गिरधरपुर निवासी राजू पुत्र सुखलाल को 40 लीटर शराब समेत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed