{"_id":"5c8403cbbdec2214254459d7","slug":"51552155595-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार छह घायल
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। ट्रैक्टर और टेंपो की टक्कर से करीब छह सवारियां घायल हो गईं। इस दौरान एक सवारी की जेब से 40 हजार की नगदी और मोबाइल किसी ने पार कर दिया। घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। दो को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
शनिवार रात करीब आठ बजे छिबरामऊ से सवारियां लेकर गुरसहायगंज की ओर आ रहे एक टेंपो में कस्बा सराय प्रयाग में आलू के बोरे ले जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में रानीपुर भिंड निवासी अरुण कुमार, इमलीहार कमालगंज निवासी छेदीलाल, रौतामई निवासी राजू सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस दौरान अरुण की जेब से 40 हजार की नगदी और मोबाइल किसी ने पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से दो अज्ञात घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार छह लोग घायल
एक सवारी की जेब से 40 हजार की नगदी और मोबाइल चोरी