{"_id":"5c23cbc3bdec22571b3c2644","slug":"51545849795-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के इलाज से बालिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोलाछाप के इलाज से बालिका की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हसेरन/खड़िनी। ननिहाल आई बालिका की झोलाछाप के इलाज से मौत हो गई। हंगामे की सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुंच गई। देर शाम तक परिजनों ने घटना की तहरीर नहीं दी।
सौरिख थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी ओमकार कठेरिया की पुत्री साक्षी की शादी मैनपुरी जिले के बेबर थानांतर्गत नगला पेठ गांव निवासी दिनेश के साथ हुई है। माह भर पूर्व साक्षी अपनी दो वर्षीय बेटी सोनाक्षी व पुत्र रोहन के साथ मायके आई थी। साक्षी ने बताया कि मंगलवार रात सोनाक्षी की उल्टी-दस्त होने से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे गांव के ही एक झोलाछाप के पास ले गए।
आरोप है कि झोलाछाप के इलाज से क्लीनिक में ही मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। वहीं बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे। खड़िनी चौकी इंचार्ज महेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
झोलाछाप के इलाज से बालिका की मौत
मां के साथ ननिहाल आई थी बालिका
परिजनों ने नहीं दी गई घटना की तहरीर