{"_id":"5c0eb114bdec22416210917b","slug":"51544466708-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर आलू लाद रहे किसान की ट्रैक्टर के नीचे आ जाने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत पर आलू लाद रहे किसान की ट्रैक्टर के नीचे आ जाने से मौत
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम। खेत में आलू लाद रहा ट्रैक्टर के नीचे आ जाने से वृद्ध किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
रनवा गांव निवासी महेश चंद्र शर्मा उर्फ मूलचंद्र (61) होमगार्ड से सेवानिवृत्त हुए थे। सोमवार को गांव के मिथलेश दुबे के आलू खोदने मजदूरी पर गए थे। शाम चार बजे के करीब आलू के पैकेट सिल रहे थे। तभी खेत से अर्पण त्रिपाठी के ट्रैक्टर पर चालक कल्लू प्रजापति पुत्र श्रीपाल आलू लादकर जा रहा था। चालक ट्रैक्टर को रोक नहीं पाया और महेश को रौंदता हुआ निकल गया।
लोग दौड़ पड़े और उसे आनन-फानन में निजी चिकित्सक को दिखाया। हालत गंभीर होने पर तालग्राम सीएचसी रेफर कर दिया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बड़े पुत्र रवीश ने बताया कि पिता मजदूरी करने गए थे। चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर से कुचल दिया। मृतक के छोटा पवन व पुत्री मीना हैं। पत्नी सरिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह का कहना है कि चौकी प्रभारी बेहटा रामशंकर भारतीय मामले की जांच कर रहे हैं। तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागा, परिवार में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो