{"_id":"5c6afea3bdec22738563edc4","slug":"41550515875-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चुरा भाग रहे चोर को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल चुरा भाग रहे चोर को पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। शहर के मोहल्ला चौधरियान के एक मकान से मोबाइल चोरी कर भाग रहे चोर को परिजनों ने पकड़ लिया। उसकी धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को चोर सुपुर्द कर दिया गया।
मोहल्ला चौधरियान निवासी बालकराम कश्यप पुत्र महादेव ठेली लगाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। रविवार की रात मकान की दीवार फांदकर घुसे चोर ने इनके कपड़े पार कर दिए। इनमें लगभग 1700 रुपये की नगदी रखी हुई थी। चोर को कम माल हाथ लगने पर उसने कुछ देर बाद फिर से उसी घर में धावा बोल दिया। चोर ने जैसे ही कमरे में रखा मोबाइल पार करने का प्रयास किया। पास में सो रहे बालकराम की आहट पाकर नींद खुल गई। चोर को देख उसने शोर मचा दिया। इस पर अन्य परिजन भी जाग गए। मोबाइल लेकर भाग रहे चोर को परिजनों ने पीछाकर पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। चोर ने इससे पहले चोरी किए गए कपड़े और नगदी भी बरामद करा दी। यह उसने मकान से कुछ दूर झाड़ियों में छिपाकर रखे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस चोर को पकड़कर कोतवाली ले गई। देर शाम तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।
मोबाइल चुराकर भाग रहे चोर को पकड़ा