फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   एआरटीओ कार्यालय के दलाल ने करवाई लूट

एआरटीओ कार्यालय के दलाल ने करवाई लूट

Fri, 02 Nov 2018 11:17 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय के दलाल ने करवाई लूट

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। एआरटीओ के सहायक कैशियर से 2.81 लाख रुपये की लूट में एक दलाल का हाथ होने के सुराग मिले हैं। इसी दलाल ने लूट की साजिश रची और कार्यालय से कैशियर के निकलने की सूचना बदमाशों को दी थी। वारदात में शामिल एक बदमाश गैर जनपद का बताया जा रहा है।

एआरटीओ संजय झा ने करीब डेढ़ माह पहले एक दलाल को कार्यालय से भगा दिया था। इसके बाद विभाग के कुछ कर्मचारियों से दलाल का मिलना जुलना जारी रहा। उसके गुर्गे कार्यालय में सक्रिय थे। इसी दलाल ने वारदात को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई। सूत्रों के अनुसार एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारी ने उसे जानकारी दी थी कि सोमवार को दो दिन का करीब 10 लाख रुपया बैंक में जमा किया जाता है। सोमवार को सहायक कैशियर के कार्यालय से निकलने के बाद इसी दलाल ने बदमाशों को सूचना दी थी। किंतु सूचना देने वाले को ये नहीं पता था कि सहायक कैशियर 2.81 लाख रुपये ही जमा करने ले गया है। करीब छह लाख रुपये सुबह ही बैंक में जमा करा दिए गए थे।
विज्ञापन


लूट के खुलासे में लगी पुलिस ने एआरटीओ कार्यालय से लेकर बैंक तक विभिन्न कार्यालयों व दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। इसमें पला चला कि बदमाश एआरटीओ कार्यालय से ही सहायक कैशियर के पीछे लग गए थे। जीटी रोड स्थित एक होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में इन लुटेरों की तस्वीर भी कैद हुई हैं। इसके आधार पर पुलिस ने बदमाशों के बारों में कुछ जानकारियां भी जुटा ली हैं। इनमें लूट का मास्टर माइंड बदमाश गैरजनपद का बताया जा रहा है। सदर कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। पता किया जा रहा है कि मुखबिरी किसने की थी। कुछ नाम भी सामने आए हैं, जिनसे जल्द पूछताछ की जाएगी। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



एआरटीओ कार्यालय के दलाल ने करवाई लूट
डेढ़ महीने पहले एआरटीओ ने दलाला को भगा दिया था, चोरी छिपे आता था कार्यालय
सहायक कैशियर के निकले की सूचना बदमाशों को दी थी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed