फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   बर्खास्तगी की नोटिस के बाद अब 49 शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी

बर्खास्तगी की नोटिस के बाद अब 49 शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी

Wed, 27 Feb 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
बर्खास्तगी की नोटिस के बाद अब 49 शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी
कन्नौज। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के नाम से बीएड की फर्जी डिग्री बनाकर नौकरी पाए 49 शिक्षकों को बर्खास्त करने की तैयारी है। एसआईटी ने जांच पूरी कर निदेशक शिक्षा विभाग को सौंप दी है। निदेशक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र भेजा है। माना जा रहा है कि इनके खिलाफ जल्द बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में 49 में से 33 शिक्षक जनपद में और 16 शिक्षक गैरजनपद में तैनात हैं।
विज्ञापन



इन शिक्षकों पर आरोप है कि इन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से 2004-2005 में बीएड की डिग्री हासिल करने के बाद इससे छेड़छाड़ कर फर्जी मार्कशीट तैयार की। इसका इस्तेमाल नौकरी के आवेदन में किया। मामला 2017 में खुला, जब एक व्यक्ति ने विश्वविद्यालय को गोपनीय तरीके से इसकी जानकारी दी। विश्वविद्यालय ने पहले विभागीय जांच कराई और फिर मामला एसआईटी के पास चला गया। जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई। दरअसल, बेसिक शिक्षा विभाग में बीएड योग्यताधारियों की वर्ष 2004 के बाद कई भर्तियां सहायक अध्यापक प्राथमिक व सहायक अध्यापक गणित, विज्ञान व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में की गईं। भर्ती होने वाले 49 शिक्षकों ने बीएड की फर्जी अंकतालिका के सहारे नौकरी हासिल कर ली। एसआईटी ने मामले की जांच पूरी कर निदेशक बेसिक शिक्षा विभाग को सूची व सीडी सौंप दी है।
विज्ञापन



बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि इस मामले में जिन 49 शिक्षकों पर आरोप है, उनमें 33 शिक्षक जिले में काम कर रहे हैं। 16 शिक्षक गैरजनपद में तैनात हैं। जिले के 33 शिक्षकों को सेवा बर्खास्तगी का नोटिस जारी किया जा चुका है। अब इन्हें बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जा रहा है। निर्देश मिलने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



फर्जी बीएड डिग्री से नौकरी पाए 49 शिक्षकों को बर्खास्त करने की तैयारी
जांच के घेरे में आए 33 शिक्षक जिले में सहायक अध्यापक पद पर कर रहे नौकरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed