{"_id":"597a2d344f1c1b7e758b4775","slug":"21501179188-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
14 बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा (कन्नौज)। अधिशासी अभियंता विद्युत पीराम के निर्देश पर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने 14 बिजली चोरी करने वालों को पकड़ा। इन सभी के खिलाफ इंदरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गुरुवार को तिर्वा के उप खंड अधिकारी सुधांशु श्रीवास्तव को सूचना मिली कि गांव पूराराय थाना इंदरगढ़ में केबल डालकर बिजली चोरी की जा रही है। इस सूचना पर वह ठठिया के अवर अभियंता राजीव गंगवार, तिर्वा के अवर अभियंता पंकज सिंह व लाइनमैन रमेश के साथ गांव में छापा मारा। बिजली चोरी करने वाले लोगों ने आननफानन में अपने कटिया उतार लिए।
इस मौके पर गांव के तेजराम पुत्र रामदुलारे, अशोक कुमार पुत्र राम भरोसे, प्रदीप पुत्र रामनाथ वर्मा, बृजेश पुत्र मेवाराम, भइयालाल पुत्र मूलचंद्र, वीरेंद्र पुत्र भगवान दास, अनवार पुत्र रफीक के अलावा बेलामऊ सरैयां निवासी रामआसरे पुत्र घासीराम, बिजेंद्र सिंह वैश्य पुत्र प्रभात सिंह, मिंटू पुत्र राम कुमार, गुड्डू पुत्र कल्लू, सियाराम पुत्र जगन्नाथ, विनय कुमार पुत्र महाराज सिंह, नीरज पुत्र शिरोमन के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता ने बताया बिजली चोरी करने वालों को कनेक्शन लेने के लिए मौका दिया गया था, लेकिन उन्होंने कनेक्शन नहीं लिया। अब बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा।
- एसडीओ की अगुवाई में चला अभियान