फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या कर नदी में फेंका था शव

दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या कर नदी में फेंका था शव

Thu, 11 Apr 2019 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या कर नदी में फेंका था शव
गुगरापुर(कन्नौज)। लापता बच्ची का चौथे दिन लखनऊ से आई एसडीआरएफ ने काली नदी से शव बरामद किया। गिरफ्त में आए आरोपी ने बताया कि बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म किया था। बच्ची की हालत बिगड़ने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। शव नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले किसान की सात वर्षीय बेटी आठ अप्रैल को मंदिर जाते समय लापता हो गई थी। बच्ची का शव गुरुवार को काली नदी से बरामद हुआ। घटना के चौथे दिन एसडीआरएफ (स्टेेट डिजास्टर रेस्पांस फोर्स) ने हीरापुरवा गांव के सामने नदी से शव बरामद किया। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शक के आधार पर हिरासत में लिए गए देवेंद्र पुत्र लालमन ने बताया कि उसने बच्ची का अपहरण किया था। गांव के किनारे एक तालाब के पास ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने से वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसकी पैजामी से गला दबाकर हत्या कर दी। शव को काली नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सीटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार को खुलासा कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बच्चों से पूछताछ के बाद मिली कामयाबी
आरोपी देवेंद्र ने जब बच्ची का अपहरण किया था, तो उसके साथ के बच्चों ने देवेंद्र को देख लिया। सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने जब बच्चों से पूछताछ की तो उन लोगों ने बताया कि देवेंद्र को बच्ची के साथ तालाब की ओर जाते देखा था। इससे पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या कर नदी में फेंका था शव
आठ अप्रैल की शाम मंदिर जाते समय युवक ने अगवा कर बच्ची से किया था दुष्कर्म, लखनऊ से आई एसडीआरएफ टीम ने काली नदी से चौथे दिन बरामद किया शव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed