फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   20,000 looted and beaten by two youths

दो युवकों को पीटकर 20 हजार लूटे

Wed, 20 Sep 2017 11:46 PM IST
kannauj
kannauj Updated Wed, 20 Sep 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
20,000 looted and beaten by two youths
लूट के शिकार युवक। - फोटो : amar ujala
ठठिया। थानाक्षेत्र के तिर्वा-ठठिया लिंक मार्ग पर बुधवा रात करीब साढ़े आठ बजे बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीटकर दो युवकों से 20 हजार की नगदी लूट ली। पीड़ितों की सूचना पर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। घटना की तहरीर ठठिया थाने में दी गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


 कानपुर देहात के रूरा थानाक्षेत्र के हाड़ामऊ गांव निवासी नरेंद्र पुत्र माखन सिंह बुधवार रात फूफा गिरवर निवासी उमराय पुरवा, ठठिया के घर जा रहा था। टेंपो से वह तिर्वा-ठठिया लिंक मार्ग पर पहुंचा, जहां उसे फूफा का बेटा अशोक मिल गया। दोनों लोग पैदल घर की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन


अशोक के मुताबिक लिंक मार्ग पर कुछ दूर बढ़े थे, तभी दो बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और नरेंद्र की जेब में रखे 20 हजार रुपये छीन लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। उन्होंने घटना की जानकारी गांव पहुंचकर परिजनों को दी। इसके बाद ठठिया थाने में तहरीर दी। ठठिया थानाध्यक्ष तारिक खान ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed