फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   दरोगा ने फर्जी निस्तारण कर आरोपी को ही बना दिया गवाह

दरोगा ने फर्जी निस्तारण कर आरोपी को ही बना दिया गवाह

Wed, 05 Dec 2018 12:15 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
दरोगा ने फर्जी निस्तारण कर आरोपी को ही बना दिया गवाह

विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा के किशन मिश्रा ने बीते सप्ताह एक दरोगा पर थप्पड़ मारने का आरोप लगा आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर पीड़ित ने एक दुकानदार और होटल संचालक पर भी अभद्रता करने का आरोप लगाया था। पीड़ित का आरोप है कि मामले में जांच कर रहे सदर कोतवाली के दरोगा ने उससे बिना बात किए आरोपी होटल संचालक को ही गवाह बनाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया। कहाकि वह निस्तारण रिपोर्ट के खिलाफ जिला कोर्ट में वाद दायर करेगा।

पीड़ित ने बताया कि बीते सप्ताह वह बाजार से खरीदारी कर अपने गांव हैबतपुर कटरा जा रहा था। उसने पाल चौराहे पर एक होटल के बाहर रखे खोखे पर सिगरेट ली। पैसों को लेकर दुकानदार ने कहाकि उसने पैसे नहीं दिए है। लेकिन वह पैसे दे चुका था। फिर जब वह दोबारा पैसे देने लगा तो दुकानदार ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उसने विरोध किया तो होटल संचालक भी मौके पर आकर उससे अभद्रता करने लगा। वहीं मौजूद हलका के दरोगा आए और उसकी बात सुने बिना ही होटल संचालक के कहने पर उसे थप्पड़ जड़ दिया। बताया कि रविवार को उसे निस्तारण रिपोर्ट मिली।
विज्ञापन


जिसमें लिखा कि उसका पक्ष सुना गया लेकिन दरोगा ने बिना उसे सुने ही एक नई कहानी गढ़ कर शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया है। बताया कि जिस होटल संचालक के कहने पर दरोगा ने थप्पड़ जड़ा था। जांचकर्ता ने उसी आरोपी संचालक को गवाह बनाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया। कहाकि उसने आईजीआरएस पोर्टल के फीडबैक पर भी अपनी बात रखी है। कहाकि वह मामले में एएसपी केसी गोस्वामी से भी शिकायत कर चुका था। अब वह मामले में फर्जी निस्तारण रिपोर्ट के खिलाफ जिला कोर्ट में वाद दायर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि आईजीआरएस की शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के निए पुलिस विभाग समेत सभी विभागों को सख्त निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसके बाद भी यदि कोई जांचकर्ता शिकायत का फर्जी निस्तारण करता है तो जांच कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



दरोगा ने कर दिया शिकायत का फर्जी निस्तारण
निस्तारण रिपोर्ट में आरोपी को ही बना लिया गवाह
जिलधिकारी ने कहा, मामले की जांच कराई जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed