फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   झोलाछाप के इंजेक्शन से किशोर की मौत, हुआ हंगामा

झोलाछाप के इंजेक्शन से किशोर की मौत, हुआ हंगामा

Tue, 04 Sep 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
झोलाछाप के इंजेक्शन से किशोर की मौत, हुआ हंगामा

विज्ञापन
गुरसहायगंज। कसबे में रिश्तेदारी में आए चार दिन से बीमार किशोर की झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद मौत हो गई। गलत इलाज का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया। सोमवार सुबह दोनों पक्षों में समझौता होने पर परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम करवाए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लाख निवासी सलामत खां की गुरसहायगंज के मोहल्ला बगिया निवासी इसराइल के यहां ससुराल है। 10 दिन पहले सलामत परिवार के साथ ससुराल आया था। यहां करीब चार दिन पहले उसके बेटे सानू (12) की तबीयत खराब हो गई। उसने बेटे को मोहल्ले के एक झोलाछाप को दिखाया। रविवार रात करीब 12 बजे हालत बिगड़ने पर झोलाछाप ने सानू को कई इंजेक्शन लगाए। इसके कुछ देर बाद ही सानू की मौत हो गई। गलत इंजेक्शन लगाने लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाल राजबहादुर सिंह पहुंचे और परिजनों को शांत कराया। सोमवार सुबह मृतक के परिजनों वे झोलाछाप में समझौता हो गया। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राम मोहन त्रिपाठी ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारियां बढ़ने का फायदा उठा रहे झोलाछाप
कन्नौज। बारिश से जिले में गांव से लेकर शहरों तक संक्रामक बीमारियां फैली हैं। ज्यादातर मरीज सस्ते इलाज के चक्कर में झोलाछाप के पास पहुंच रहे हैं। पेट, सरदर्द, बुखार, उल्टी-दस्त के मरीजों को झोलाछाप लाल पीली गोलियां देकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। झोलाछाप के इलाज से पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है।

छह माह में 35 झोलाछाप पर रिपोर्ट
कन्नौज। जिले में 15 सौ से अधिक झोलाछाप लोगों को इलाज कर रहे हैं। ये बाकायदा दवाखाना भी खोले हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राम मोहन त्रिपाठी बताया कि छह महीने में 35 झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। इसमें अभी तक केवल सात पर ही कानूनी कार्रवाई हुई है, 28 मामले अभी पुलिस विवेचना में हैं।


झोलाछाप के इंजेक्शन से किशोर की मौत
रिश्तेदारी में आया था इंदरगढ़ के लाख गांव का सानू
परिजनों के हंगामा करने पर कोतवाली पुलिस पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed