फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   खेत जा रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत

खेत जा रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत

Thu, 05 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खेत जा रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत
फोटो-26- रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन


खेत जा रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत
क्रासर
- चालक वाहन लेकर भागा
अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा। खेत जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली के मनीपुर्वा गांव निवासी शिवपाल (45) पुत्र गौरीशंकर के खेतों में मक्का की फसल खड़ी है। फसल की रखवाली करने गुरुवार तड़के करीब तीन बजे शिवपाल पैदल खेत जा रहा था। गांव के समीप तिर्वा-ठठिया मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन चालक मौके से भाग गया। शिवपाल की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह ग्रामीण गांव से निकल खेतों पर जाने लगे तो उन्होंने शिवपाल को सड़क किनारे खून से लथपथ देखा। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही गांव के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। जिला पंचायत सदस्य रामबाबू ने परिजनों को धैर्य बंधाया और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई अजीत की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

.....................................
आठ पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
तिर्वा। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पति सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली के घासीपुर्वा गांव निवासी नाजिमी पुत्री शेर मोहम्मद ने बताया कि उसकी शादी जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद थानाक्षेत्र के अजनपुर गांव निवासी इमामुद्दीन पुत्र सलामत के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने अपनी सामर्थ के हिसाब से दानदहेज दिया था। शादी में मिले दहेज से ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज में 25 हजार रुपये, बाइक और सोने की चेन की मांग करने लगे। 26 जून को ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति इमामुद्दीन, ससुर सलातम उल्ला, जेठ निजामुद्दीन, ननद दिलकश, गुडिय़ा, मैसूर, जेठानी बन्नो और सास समसीदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
......................................
पड़ोसियों पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप
क्रासर
- एक माह पूर्व नदी में मिला था शव, कोतवाल ने कहा पानी में डूब कर हुई थी किशोरी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। एक माह पूर्व नदी में मिले किशोर के शव के मामले में परिजनों ने पड़ोसियों पर अपहरण का हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस किशोर की हत्या को पानी में डूबकर होने का दावा कर रही है।

गुरुवार को गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भज्जपुर्वा निवासी रक्षपाल ने एसपी किरीट कुमार राठौड़ को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि आठ जून को उनका 15 वर्षीय बेटा सुधीर लापता हो गया था। नौ जून को सूखी नदी में उसका शव मिला था। उसे आशंका है कि रंजिश के चलते पड़ोसियों ने उसके बेटे का अपहरण कर हत्या कर दी थी। वहीं, गुरसहागयंज कोतवाल राज बहादुर सिंह ने बताया कि किशोर मछली पकड़ने नदी में गया था। अचानक नदी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई थी। पीएम रिपोर्ट में भी पानी में डूबने से किशोर की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed