फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में गिरा, किशोर की मौत

अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में गिरा, किशोर की मौत

Tue, 19 Feb 2019 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में गिरा, किशोर की मौत
गुरसहायगंज (कन्नौज)। सीखने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे किशोर को बाहर निकाला। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता, उसकी मौत हो गई। एक साथी घायल हो गया। उसे गुरसहायगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नंगापुरवा निवासी संजय सक्सेना का इकलौता बेटा विनय सक्सेना (17) कक्षा 10 का छात्र था। उसकी बोर्ड की परीक्षा चल रही थी। वह मंगलवार दोपहर गांव के पंकज का ट्रैक्टर गांव के ही अनुज कुमार के साथ चलाने गया था। गांव से निकलने के बाद दोनों जैसे ही ग्राम रसूलपुर के आगे पहुंचे, ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में गिर गया। ट्रैक्टर चला रहा विनय ट्रैक्टर के नीचे दब गया। हादसा देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। इन्होंने नीचे दबे विनय को बाहर निकाला। उपचार के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गई। लोगों ने घायल अनुज को सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


माता-पिता की बचपन में हो चुकी थी मौत
जरा सी नादानी में घर का इकलौता चिराग भी बुझ गया। ग्राम नंगापुरवा निवासी संजय सक्सेना की इकलौती संतान विनय सक्सेना थी। विनय के पिता और मां की मृत्यु बचपन में ही हो गई थी। उसके कोई बहन नहीं थी। उसका पालन पोषण ताऊ पप्पू सक्सेना कर रहे थे। वह उन्हीं के यहां रह कर अपनी पढ़ाई कर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि विनय ट्रैक्टर चलाने में पूरी तरह से परिपक्व नहीं था। वह गांव में ट्रैक्टर लेकर सीखने के लिए चला जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में गिरा, किशोर की मौत
ट्रैक्टर सीखने के दौरान हुआ हादसा, साथी घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed