{"_id":"5ba7dfad867a557ec751868b","slug":"171537728429-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाथ बताकर दिल्ली के स्नेहालय में रहती थी अंकिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनाथ बताकर दिल्ली के स्नेहालय में रहती थी अंकिता
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। लापता फौजी की बेटी अंकिता ने अपने लापता होने की साजिश रची थी। वह ट्रक चालक के साथ दिल्ली पहुंची और खुद को अनाथ बताकर महिला आश्रम में पनाह ले ली थी। पुलिस ने शनिवार को वहां से बरामद किया और कन्नौज लाकर आशा ज्योति केंद्र भेज दिया। सोमवार को उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
सौरिख थाना क्षेत्र के सीएसबी रोड किदवई नगर निवासी शिवपाल सिंह शर्मा आर्मी में सूबेदार है। 25 मई 2018 को शिवपाल सिंह शर्मा की बेटी 20 वर्षीय बेटी अंकिता गायब हो गई थी। जांच में जुटी पुलिस ने पाया कि महीम मियां उर्फ अजमल, ट्रक चालक अशरफ खां, शानू उर्फ भूरा के साथ वह घर से निकली थी। इससे पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। अंकिता का कोई पता नहीं चल सका था। इससे उसके परिवार के लोग सीएम और पीएम तक गुहार लगा चुके थे। रविवार को एसटीएस की मदद से सौरिख थाना पुलिस और स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआ ने उसे दिल्ली के कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के पास स्नेहालय महिला दक्षता केंद्र से बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
यहां अंकिता ने केंद्र संचालिका को खुद को अनाथ बताया था। अंकिता ने बताया था कि कानपुर नगर के बिल्हौर की रहने वाली है। कई साल पहले उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। पड़ोसियों की प्रताड़ना से तंग आकर वह दिल्ली आ गई। सौरिख थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि अंकिता को आशा ज्योति केंद्र में रखकर पूछताछ की जा रही है। सोमवार को उसे बयान दर्ज कराने के लिए मजिस्ट्रेट के समझ पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली के स्नेहालय में टिकी थी फौजी की बेटी
खुद को अनाथ बताकर ली थी पनाह, पुलिस ने आशा ज्योति केंद्र भेजा