{"_id":"5c4f3f88bdec22737a3674ce","slug":"161548697480-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे का शिकार हुए दूसरे किशोर की भी हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे का शिकार हुए दूसरे किशोर की भी हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़िनी(कन्नौज) छिबरामऊ-विधूना मार्ग पर 27 जनवरी की शाम ब्लाक मुख्यालय के पास ग्रेडर मशीन की चपेट में आए बाइक सवार दूसरे किशोर की भी मौत हो गई। हादसे में किशोर शिवम की मौके पर मौत हो गई थी। साथी प्रवीन गंभीर रूप से घायल हुआ था। उपचार के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्र के ग्राम ककरैया निवासी चंद्रपाल यादव का बेटा प्रवीन (13) अपने मित्र शिवम (11) पुत्र इंद्रेश पाल के साथ अपने भाई संजीव की बाइक से 27 जनवरी की शाम करीब 7 बजे खड़िनी बाजार जा रहा था। यह छिबरामऊ-विधूना मार्ग पर ब्लाक मुख्यालय के पास रोड पर पड़ी गिट्टी को समतल कर रही ग्रेडर मशीन की चपेट में आ गए थे। हादसे में शिवम की मौके पर मौत हो गई। प्रवीन को थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख भेजा था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया था। देर रात तिर्वा से परिजन उपचार के लिए कानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। एक साथ दो किशोरों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। दोनों के शव जैसे ही गांव पहुंचे, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। चौकी इंचार्ज महेशचंद्र मिश्रा ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं। मृतक शिवम आदर्श जनता इंटर कालेज ग्यासपुर में कक्षा 6 का छात्र था। वह अपने भाई आसमा, अभिषेक व शिवानी में सबसे बड़ा था। मृतक प्रवीन गौतम बुद्ध हायर सेकेंडरी स्कूल रूपपुर में कक्षा 8 का छात्र था। वह अपने सात भाई-बहनों में सबसे छोटा था। ग्रेडर मशीन के अज्ञात चालक के खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
हादसे के शिकार दूसरे किशोर की भी मौत
छिबरामऊ-विधूना रोड पर खड़िनी में हुआ था हादसा, बाइक सवार एक किशोर की मौके पर हुई थी मौत