फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   आढ़ती पर हमला कर पांच लाख लूटे

आढ़ती पर हमला कर पांच लाख लूटे

Fri, 23 Nov 2018 11:39 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
आढ़ती पर हमला कर पांच लाख लूटे

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ (कन्नौज)। जामा मस्जिद के पास शुक्रवार को चचेरे भाई के साथ मारपीट की सूचना पर पहुंचे आढ़ती पर भी हमला कर दिया गया। जान बचाकर भागे आढ़ती की कार से हमलावर पांच लाख रुपये से भरा बैग लूट ले गए। आढ़ती ने फिलहाल तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने आढ़ती और उसके भाइयों से जानकारी ली है।

मोहल्ला कोलियान निवासी काशू पुत्र सलीम की शिफा इंटर प्राइजेज नाम से आढ़त है। काशू ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह आढ़त बंद कर रहे थे। इस दौरान चचेरे भाई नदीम उर्फ गोलू का फोन आया। उसने बताया कि कुछ लोग उससे गालीगलौज और मारपीट कर रहे हैं। कुछ देर में काशू दूसरे चचेरे भाई मुस्लिम के साथ कार से वहां पर पहुंच गया। आरोप है कि गोलू से मारपीट कर रहे लोगों ने उस पर भी लाठी-डंडों व ईट-पत्थर से हमला कर दिया। हमले में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहां से भागकर अपनी जान बचाई, हमलावर उसकी कार से रुपयों से भरा बैग उठा ले गए। खबर मिलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। आढ़ती ने पुलिस को बताया कि बैग में 5 लाख रुपये थे। उसने बताया कि गुरुवार को बैंक से 40 लाख रुपये निकाले थे। जिसमें 45 लाख का भुगतान कर दिया, बचे 5 लाख रुपये बैग में रख कार में डाल लिये थे। कोतवाल संतोष कुमार व्यास ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। आढ़ती और उसके भाइयों से जानकारी की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आढ़ती पर हमला कर पांच लाख लूटे
चचेरे भाई से विवाद की सूचना पर पहुंचा था आढ़ती
हमले में कार हो गई क्षतिग्रस्त, भाग कर बचाई जान
फोटो 23सीएचबीपी64 पुलिस को घटना की जानकारी देता आढ़ती काशू।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed