{"_id":"5bbf9e8ebdec22502e101e10","slug":"161539284622-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से उतर रहे यात्री का बैग छीना, बेटी से की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से उतर रहे यात्री का बैग छीना, बेटी से की छेड़छाड़
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। ट्रेन से उतर रहे यात्री का बैग छीन कर भाग रहे बदमाशों में से एक को भीड़ ने पकड़ लिया। उसके साथी बैग लेकर भाग गए। पकड़े गए बदमाश को जीआरपी के हवाले कर दिया गया। पीड़ित ने मारपीट और बेटी से छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है।
जनपद एटा के थाना गंजडुंडवारा के एक ग्राम निवासी एक युवक पत्नी और पुत्री के साथ गुरुवार की दोपहर करीब 12:30 बजे गुरसहायगंज स्टेशन पर ट्रेन से उतर रहा था। इसी बीच करीब आधा दर्जन युवक जबरिया ट्रेन में चढ़ने लगे। उसने इन्हें रोका तो यह धक्का-मुक्की करने लगे। इन्होंने उसके हाथ से बैग छीन लिया। इस दौरान ग्राम डुडवा बुजुर्ग निवासी शहवाज पुत्र मुख्तयार को मौजूद लोगों की मदद से पकड़ लिया। उसके अन्य साथी बैग लेकर भाग गए।
युवक ने बताया कि बैग में 21,000 की नगदी और एक सोने की अंगूठी थी। वह पुत्री को लेकर अपनी बहन के यहां तालग्राम के एक गांव जा रहा था। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ मारपीट और बेटी से छेड़छाड़ की। प्लेटफार्म पर हुई इस घटना के बाद ड्यूटी पर तैनात जीआरपी के सिपाही सुनील कुमार और विनोद सिंह मौके पर पहुंचे। इन्होंने पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। राजपाल ने बताया कि वह कन्नौज जीआरपी में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
ट्रेन से उतर रहे यात्री का बैग छीना, बेटी से छेड़छाड़
आरोपी युवक को जीआरपी के सुपुर्द किया
बैग में 21 हजार की नगदी और सोने की अंगूठी थी
अमर उजाला ब्यूरो