फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   फायरिंग कर भाग निकले डीजल चोर बदमाश

फायरिंग कर भाग निकले डीजल चोर बदमाश

Thu, 23 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग कर भाग निकले डीजल चोर बदमाश

विज्ञापन

कन्नौज। शहर के सरायमीरा में खड़े ट्रकों और डीसीएम से डीजल चोरी कर रहे बदमाश ट्रक मालिक के शोर मचाने पर फायरिंग करते हुए भागे। मालिक ने डीसीएम से बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों की बेकाबू कार करनपुर गांव के मोड़ पर पलट गई और बदमाश कार व डीजल छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बदमाशों की कार कब्जे में ले ली है।


हैवतपुर कटरा निवासी दीपू गुप्ता की ट्रांसपोर्ट की कंपनी है। मंगलवार रात करीब दो बजे तिर्वा रोड गोल कुंआ सरायमीरा के पास उनके दो ट्रक और एक डीसीएम खड़ी थी। इस दौरान कार से आए चार बदमाश ट्रकों से डीजल चोरी कर केनों में भरकर कार में रखने लगे। खटपट होने पर डीसीएम में सो रहे दीपू की नींद खुल गई और उसने शोर मचा दिया। इस पर बदमाश फायरिंग करते हुए भागे। दीपू भी डीसीसीएम से बदमाशों का पीछा किया। बदमाश पाल चौराह, बाईपास से करनपुर गांव होते हुए मकरंदनगर की ओर भाग रहे थे।
विज्ञापन


करनपुर गांव के पास मोड़ पर बदमाशों की कार बेकाबू होकर पलट गई। इस पर बदमाश कार और डीजल छोड़कर भाग गए। सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। आरक्षी कोमल यादव ने कार से 300 लीटर डीजल से भरे चार व चार खाली केन के अलावा एक पाइप बरामद की। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि चोरों को तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फायरिंग कर भाग निकले डीजल चोर बदमाश
सरायमीरा के पास ट्रकों से चुरा रहे थे डीजल, मालिक ने डीसीएम ने किया पीछा
क्रासर
करनपुर गांव मोड़ पर तेज रफ्तार होने से पलट गई कार
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 06- बदमाशों की पलटी कार देखते ग्रामीण और पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed