{"_id":"5b561fd34f1c1ba61f8b4ca0","slug":"161532370899-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो 23 केएनजेपी-05 आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर क्षतिग्रस्त कार।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो 23 केएनजेपी-05 आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर क्षतिग्रस्त कार।
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार कार डिवाइडर की जाली तोड़ते हुए दूसरी लेन पर जाकर पलट गई। हादसे में निजी मोबाइल कंपनी के दो टेक्नीशियन घायल हो गए। कार सवार दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे। पेट्रोलिंग टीम ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।
गाजियाबाद इंदिरापुरम सेक्टर नंबर-2 निवासी चंद्रकुमार पांडेय (35) पुत्र रावेंद्र कुमार पांडेय व संदीप कुमार (32) पुत्र आरबी सिंह दिल्ली में निजी मोबाइल कंपनी में टेक्नीशियन हैं। सोमवार को उन्हें किसी कार्य से लखनऊ पहुंचना था। सोमवार की सुबह पांच बजे वह कार से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीखमपुर सहनी के समीप पहुंचे कि कार चला रहे चंद्रकुमार को झपकी लग गई। तेज रफ्तार गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर की जाली तोड़ते हुए दूसरी लेन पर जाकर पलट गई। हाईवे पेट्रोलिंग टीम के इंचार्ज प्रदीप कुमार, राजेंद्र सिंह, अजय, शैलेंद्र कुमार, हनुमान प्रसाद ने घायलों को कार से निकालकर अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
विज्ञापन
डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन पर पलटी कार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा
मोबाइल कंपनी के दो टेक्नीशियन घायल