{"_id":"5c75847fbdec22129c2db39d","slug":"151551205503-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। दहेज में बाइक व सोने की जंजीर की मांग पूरी न होने तथा संतान न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कानपुर देहात के शिवली थाना अंतर्गत ग्राम केसरी नवादा निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र शंकरलाल ने बताया कि चचेरी बहन मोनी पुत्री मिट्ठूलाल की शादी दो फरवरी 2012 को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर निवासी विंद्रेश उर्फ कल्लू के साथ की थी। ससुरालीजन दहेज में बाइक और सोने की जंजीर की मांग को लेकर आये दिन बहन को प्रताड़ित करते थे। संतान न होने का ताना देकर भूखा-प्यासा भी रखते थे। दो जनवरी 2019 की शाम करीब चार बजे ससुरालीजनों ने बहन की हत्या कर दी। जानकारी मिलने पर वह लोग गांव पहुंचे। तब पुलिस को सूचना दी। अगले दिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मृतका के चचेरे भाई राजेंद्र कुमार की तहरीर पर कोर्ट के आदेश पर मृतका के पति विंद्रेश उर्फ कल्लू, सास प्रेमादेवी, जेठ ब्रजनंदन, जेठानी मीना देवी, नंदोई सुनील कुमार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट
बाइक और सोने की जंजीर न मिलने पर हत्या करने का आरोप लगाया