फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   सरकारी जमीन की बिक्री करने में प्रधान समेत आठ पर मुकदमा

सरकारी जमीन की बिक्री करने में प्रधान समेत आठ पर मुकदमा

Sun, 06 Jan 2019 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
सरकारी जमीन की बिक्री करने में प्रधान समेत आठ पर मुकदमा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरसहायगंज। ग्राम समाज की जमीन बेच लेने के मामले में प्रधान और उसके पिता के अलावा जमीन खरीदने वाले आठ लोगों के खिलाफ एसडीएम के आदेश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

ब्लाक तालग्राम के ग्राम पनगमा के प्रधान पुष्पेंद्र सिंह और उनके पिता मुन्नू सिंह ने पिछले कुछ महीनों में ग्राम समाज की कई डिसमिल जमीन को अपनी निजी भूल बताकर गांव के ही चांद बाबू, आजाद, उमेश, संजू, कैलाश, सहाबुद्दीन, सिराज अली और पप्पू के हाथों बेच दी थी। ग्राम समाज की जमीन को बेच दिए जाने की खबर लगने पर कुछ ग्रामीणों ने मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की थी और इस पर मामले की जांच कराई गई तो लेखपाल सत्यवीर में खरीदारों से पूछताछ की और जब उसने खरीदी गई जगह की गाटा संख्या और नंबर बताएं तो वह जमीन ग्राम पंचायत की निकली।
विज्ञापन


ग्राम समाज की जमीन को बेचे जाने की पुष्टि होने पर इस मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और रिपोर्ट एसडीएम छिबरामऊ को प्रेषित की गई। शनिवार को एसडीएम छिबरामऊ के आदेश पर कोतवाली में मामले का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकारी जमीन बेचने पर प्रधान समेत आठ पर मुकदमा
क्रासर
-छिबरामऊ एसडीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed