फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   दवा दिलाकर वापस आ रहे दंपति से

दवा दिलाकर वापस आ रहे दंपति से

Mon, 29 Oct 2018 11:41 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
दवा दिलाकर वापस आ रहे दंपति से

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम। मेडिकल कालेज तिर्वा से दवा लेकर बाइक से लौट रहे दंपति को बाइक में लातमारकर नकाबपोश बदमाशों ने गिरा दिया और तमंचे के बल पर महिला के जेवर लूट लिए। पुलिस को मौके पर एक झुमकी पड़ी मिली।

थाना तालग्राम के सलेमपुर निवासी प्रमोद कुमार सविता पुत्र रामस्वरूप पब्लिक स्कूल चलाते हैं। सोमवार को वह पत्नी चंद्रकिरण को मेडिकल कालेज तिर्वा दवा दिलाने गए थे। शाम को दिलाकर इंदरगढ़ होकर घर लौट रहे थे। लैलेपुर के समीप ताहपुर ईशन नदी पुल पर अपाचे पाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक किया। बाइक न रोकने पर बदमाशों ने चलती बाइक में लात मारकर प्रमोद व उनकी पत्नी को गिरा दिया। तमंचे के बल पर बदमाशों ने महिला की सोने की जंजीर व झुमकी नोच ली और भाग निकले।
विज्ञापन


झुमकी नोंचने से महिला का कान फट गया। घायल दंपति ने यूपी 100 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। एक झुमकी मौके पर ही पड़ी मिली। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि वारदात इंदरगढ़ थाना क्षेत्र की है। सूचना पर पहुंचकर छानबीन की जा रही है। लुटेरों को तलाश किया जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नकाबपोश बदमाशों ने दंपति को लूटा
चलती बाइक में लात मारकर गिरा दिया
पुलिस को मौके पर पड़ी मिली एक झुमकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed