फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   छात्र ने लगाई फांसी, मौत

छात्र ने लगाई फांसी, मौत

Tue, 04 Sep 2018 12:06 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
छात्र ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन

छिबरामऊ। शहर की कांशीराम कालोनी में किसी बात से क्षुब्ध होकर छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में पुत्र का शव झूलता देख माता-पिता बदहवास हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।

कांशीराम कालोनी ब्लाक नंबर दो निवासी सुरेशचंद्र राठौर मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी भी घरों में कामकाज करती हैं। उनका इकलौता पुत्र विकास कुमार राठौर (15) शहर के हीरालाल वीएन इंटर कालेज में कक्षा 10 का छात्र था। सोमवार को उसने किसी बात से क्षुब्ध होकर कमरे में अंगोछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय घर पर कोई नहीं था। शाम करीब साढ़े छह बजे जब उसके पिता घर पहुंचे तो पुत्र का शव फंदे पर झूलता देख चीखते चिल्लाने लगे। इस पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


पुत्र की मौत की जानकारी पर खाना बनाने गई उसकी मां ममता देवी रोते-बिलखती घर पहुंची। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक छात्र के माता-पिता का कहना था कि उन्हें नहीं मालूम कि आखिर ऐसी क्या बात हुई। जिससे क्षुब्ध होकर उसके पुत्र ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। घटना की सूचना पर कस्बा इंचार्ज दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की मदद से फंदे पर झूल रहे शव को नीचे उतरवाया और घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र ने फांसी लगा जान दी
इकलौते पुत्र का शव देख माता-पिता हुए बदहाल
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 03सीएचबीपी 59 मृतक विकास कुमार (फाइल फोटो)।
फोटो 03सीएचबीपी 60 मृतका की मां से जानकारी लेते कस्बा इंचार्ज दिलीप सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed