{"_id":"59724ba14f1c1bbe618b46fb","slug":"151500662689-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में महिला पर युवक ने तेजाब डाला, सीएचसी में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाद में महिला पर युवक ने तेजाब डाला, सीएचसी में भर्ती
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाद में महिला पर युवक ने तेजाब डाला
गुरसहायगंज (ब्यूरो)। विवाद के चलते महिला पर एक युवक ने तेजाब डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया है। कस्बा सराय प्रयाग स्थित गिहार बस्ती में बुधवार को बच्चों में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों के कई लोग घायल हो गए थे।
इसी मामले में रंजिश मान रहे एक युवक ने महिला पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह झुलस गई। गिहार बस्ती निवासी इंद्रपाल गिहार की पत्नी समा ने बताया कि गुरुवार दोपहर मोहल्ले के कुलदीप पुत्र लाल सिंह गिहार ने तेजाब डाल दिया, जिससे वह गर्दन और पेट के पास झुलस गई। शुक्रवार की दोपहर कोतवाली पहुंची महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया है।
अमर उजाला ब्यूरो